Home Featured विपरीत परिस्थितियों में भी ब्राह्मणों ने की सनातन धर्म की रक्षा : प्रभाकर।
October 20, 2019

विपरीत परिस्थितियों में भी ब्राह्मणों ने की सनातन धर्म की रक्षा : प्रभाकर।

देखिए वीडियो भी।

[highlight txtcolor=”#dd3333″]देखिए वीडियो भी 👆[/highlight]

दरभंगा :ब्राह्मण समाज ही है जिनकी वजह से सनातन धर्म बचा हुआ है। मुगलकाल हो या अंग्रेजों का शासन, अपने धर्म कर्म से हिंदुत्व को हमेशा जिंदा रखा। आज जब ब्राह्मण हाशिये पर हैं और जब अपने समाज केलिए आवाज उठाते हैं, वे मारे जा रहे हैं। चाहे वह मुजफ्फरपुर में हुई समीर कुमार की हत्या हो या हाल में यूपी में कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या, इसका बड़ा उदाहरण है।
उपरोक्त बातें ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहीं। वे रविवार को हनुमाननगर प्रखंड के थलवारा में आयोजित ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में फेडरेशन द्वारा अपने समाज केलिए शिक्षा, स्वास्थ एवं रोजगार उपलब्ध करवाने केलिए वृहत स्तर पर योजना बनाकर कार्य शुरू हो चुका है। तकनीकी रूप से फेडरेशन को मजबूत किया जा रहा है और वेबसाइट के साथ मोबाइल एप भी लांच किया जा रहा है जहाँ फेडरेशन के कार्यो के साथ साथ लोग अपनी समस्याओं को भी रख सकते हैं। फेडरेशन द्वारा उनकी सहायता केलिए यथासम्भव प्रयास किया जाएगा।
राम मोहन मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र के संयोजन में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम सबों ने गायत्री मंत्र का उच्चारण किया और जय परशुराम के नारे लगाये गए।
बैठक को संबोधित होते हुए फेडरेशन के वरिष्ठ सदस्य देवकुमार झा ने फेडरेशन के कार्यों एवं उद्देश्यों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी ने फेडरेशन केलिए जरूरत पड़ने पर निशुल्क कानूनी सहायता देने का भी वादा किया।
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को सुधारने के लिए ब्राह्मणों को खुद संगठित होकर कार्य करना होगा। फेडरेशन के लगातार आह्वान पर एकजुटता का परिचय अब ब्राह्मण भी दिखाने लगे हैं। जब हम एकजुट होंगे तभी हमारी बात भही सत्ता शासन द्वारा सुनी जाएगी।
बैठक में सर्वसम्मति से राम मोहन मिश्र उर्फ मुन्ना जी को फेडरेशन का पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में स्थानीय ग्रामीण नन्दलाल मिश्रा, संतोष कुमार झा, रामबहादुर झा, ललित मिश्र, कुलदीप झा, विनय कुमार झा, दुर्गेश मिश्रा, गौतम मिश्रा, प्रकाश मिश्र, राहुल मिश्रा आदि सहित अन्य लोगो ने भी अपने विचार रखे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…