Home Featured शराबबन्दी एवं दहेजबंदी की सफलता के बाद अब जल जीवन हरियाली केलिए मानव श्रृंखला का तेज हुआ प्रचार।
January 3, 2020

शराबबन्दी एवं दहेजबंदी की सफलता के बाद अब जल जीवन हरियाली केलिए मानव श्रृंखला का तेज हुआ प्रचार।

दरभंगा: बिहार में शराबबंदी की घोषणा के बाद इसे पूर्ण सफल बनाने केलिए मानव श्रृंखला बनाकर शराब को पूर्ण रूप से बन्द करने का प्रयास किया गया। पुनः दहेजबन्दी केलिए सख्ती दिखाते हुए बिहार सरकार ने इसके लिए भी मानव श्रृंखला लगाकर जनजागरूकता लाकर दहेज को भी पूर्ण बन्द करने का प्रयास किया। अब इसबार 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली अभियान केलिए लोगो मे जागरूकता लाने केलिए एकबार पुनः मानव श्रृंखला की तैयारी एवं इसमे भाग लेने केलिए प्रचार प्रसार तेजी से चल रहा है। मानव श्रृंखलाओं के द्वारा पिछले दो अभियानों की सफलता को देखते हुए इस अभियान की सफलता केलिए आशान्वित हुआ जा सकता है।

इस संबंध प्रचार वाहन के दो तीन तस्वीरों के साथ जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी ने बताया है कि जलवायु परिवर्त्तन के दुष्प्रभावों से बचाव हेतु राज्य में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दरभंगा जिला में आगामी पृथ्वी दिवस के दिन 7.5 लाख पौधारोपण करने की योजना को मूर्त रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है।
इस अभियान से जिला में हरित आवरण की वृद्धि होगी। इसके साथ ही प्राकृतिक जल श्रोतों का जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
जल-जीवन-हरियाली अभियान में सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। यह अभियान सिर्फ सरकार के स्तर से अपने अंजाम तक नही पहुँच सकती है। जल-जीवन-हरियाली अभियान, नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के प्रति आम लोगों को जागरूक करने हेतु राज्य सरकार द्वारा दिनांक 19 जनवरी, 2020 को राज्यव्यापी विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत दरभंगा जिला में कुल 468 कि.मी. लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण किया जायेगा। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, शिक्षा विभाग, जीविका आदि के द्वारा दिनांक 19 जनवरी, 2020 को आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला में भाग लेने हेतु जिलेवासियों को प्रेरित करने के लिए संपूर्ण जिला क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। इस हेतु सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार द्वारा दरभंगा जिला में तीन मल्टीमीडिया प्रचार वाहन के माध्यम से जल-जीवन-हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन विषय पर डाक्यूमेट्री फिल्मों के जरिये आमलोगों को जल-जीवन-हरियाली अभियान से जुड़ने एवं बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु लोगो को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही जल-जीवन-हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के संदर्भ में दिनांक 19 जनवरी, 2020 को आयोजित की जा रही मानव श्रृंखला में भाग लेने हेतु आमलोगो से अनुरोध किया जा रहा है।
सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मल्टीमीडिया प्रचार वाहन के साथ शिक्षा विभाग की कला-जत्था की टीमें भी उक्त विषय पर नुक्कड़ नाटक दिखाकर आमलोगों को मानव श्रृंखला में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। मल्टीमीडिया प्रचार वाहन एवं कला-जत्था की टीमों द्वारा जिला के सभी पंचायतों में बारी-बारी से जाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अबतक मल्टीमीडिया/कला-जत्था की टीमों द्वारा जिला के 180 पंचायतों में प्रचार-प्रसार का कार्य किया गया है।
मल्टीमीडिया प्रचार वाहन/कला-जत्था के द्वारा शुक्रवार को सिंहवाड़ा प्रखण्ड के बनौल, माधोपुर चौक, भराही पंचायत, हनुमाननगर प्रखण्ड के गोढ़ियारी, पटोरी, अरैला पंचायत, बिरौल प्रखण्ड के रामनगर, पटनियाँ एवं सहसराम पंचायत में प्रदर्शन शामिल है।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…