Home Featured राजस्व कर्मचारी के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन।
January 3, 2020

राजस्व कर्मचारी के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन।

दरभंगा: कुशेस्वरस्थान पूर्वी अंचल के राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक अशोक कुमार यादव का शुक्रवार के प्रातः काल में असामयिक निधन हो जाने के चलते समाहृणालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी द्वारा पुरे समाहरणालय परिवार के तरफ से शोक संदेश पढ़कर उक्त कर्मी के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया गया। इसके अनन्तर मृतक की आत्मा की शांति के लिये 2 मिनट का मौन रखा गया।
शोक सभा में जिलाधिकारी, एडीएम, डीडीसी, नगर आयुक्त, प्रशिक्षु सहायक समाहर्ता, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय के सभी कर्मी सम्मिलित हुए।
जिलाधिकारी द्वारा शोक संतप्त परिवार को नियमानुसार सभी देय राशि शीघ्र भुगतान करने का आश्वासन दिया गया।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…