Home Featured ठंड से बचाव केलिए अबतक जिला प्रशासन द्वारा अलाव में जलाया गया 139 क्विंटल लकड़ी।
January 8, 2020

ठंड से बचाव केलिए अबतक जिला प्रशासन द्वारा अलाव में जलाया गया 139 क्विंटल लकड़ी।

दरभंगा: शीत लहर के प्रकोप से बचाव हेतु सपूर्ण जिला क्षेत्र में जगह-जगह लगातार लकड़ी का अलाव जलाया जा रहा है। अलाव में अबतक कुल 13,920 किलोग्राम लकड़ी जलाये जाने की सूचना है।

इस आशय की जानकारी बुधवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मीडिया को देते हुए बताया गया कि जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि दिनांक 08 जनवरी 2020 को 124 सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाया गया है। अलाव के लिये लड़की क्रय करने हेतु सभी अंचलाधिकारी को आपदा मद से राशि उपलब्ध करा दी गई है। यह राशि 3.5 लाख रूपया है। इसमें दरभंगा नगर निगम क्षेत्र की राशि शामिल नहीं है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर गरीब बेसहारा लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया जा रहा है। अबतक कुल 289 कंबल का वितरण किया गया है। जिसमें सदर अंचल में 58, हायाघाट अंचल में 70, बहेड़ी अंचल में 13, केवटी अंचल में 78, मनीगाछी अंचल में 70 कंबल का वितरण शामिल है।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…