Home Featured सीएए के समर्थन में हायाघाट और बहादुरपुर में निकली भाजपा की धन्यवाद यात्रा।
January 12, 2020

सीएए के समर्थन में हायाघाट और बहादुरपुर में निकली भाजपा की धन्यवाद यात्रा।

दरभंगा: रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बहादुरपुर और हायाघाट में सीएए के समर्थन में धन्यवाद यात्रा निकाली गयी। यात्रा के क्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार इस बिल के माध्यम से नागरिकता दे रही है ना ही किसी का नागरिकता ले रही है। इस मुद्दे पर विपक्ष मुसलमानों के बीच भ्रम फैला रही है। सांसद ने कहा कि किसी को भी इस बिल से डरने की जरूरत नहीं है। वहीं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा और राज्य सभा से पारित होने के बाद महामहिम राष्ट्रपति ने अपनी सहमति दे दी है और यह अब कानून बन गया है। इसलिए इसका विरोध असंवैधानिक है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे लोग लोगों को गुमराह कर साम्प्रदायिक आधार पर विभाजन कर रहें हैं। हायाघाट में धन्यवाद यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर विधान पार्षद अर्जुन सहनी, जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, धर्मशिला गुप्ता, संगीता साह, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, पारसनाथ चौधरी, कृपाशंकर मिश्र, नवीन कुमार चौधरी, शिवशंकर सिंह, अमरनाथ राय, रविन्द्र चौपाल, मुकेश चौधरी, विनय चौधरी, संजीव भगत, फूलबाबू, पिन्टु राम, मुकेश पासवान, सियाराम लालदेव आदि मौजूद थे। यात्रा होरलपट्टी से चलकर सुरहाचट्टी, चिल्ला दिलावरपुर होते हुए ठाठोपुर स्कूल पहुंचा और वहां सभा की गयी। वहीं बहादुरपुर विधानसभा में संजीव गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, रामज्ञा चौधरी के नेतृत्व में धन्यवाद यात्रा निकाला गया, जो डरहार से निकलकर गंगापट्टी तक गया। यात्रा में सांसद गोपालजी ठाकुर, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जिला प्रभारी राम कुमार झा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा, मिश्रीलाल यादव, हरि सहनी, संतोष पासवान, अमित झा, राजेश रंजन, मुकुन्द चौधरी, सुबोध चौधरी, अमलेश झा, मुचकुन्द झा, उमेश चौधरी, संजीव साह, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, रामउदित चौधरी, ज्योति कृष्ण झा लवली, गुड्डु चौधरी, कृष्ण मोहन चौधरी, अरूण सिंह, पंकज मिश्र, अभय झा, अभयनाथ मिश्र, इन्द्रकांत ठाकुर, ताराकांत ठाकुर, अशोक नायक, प्रेम कुमार मिश्र, आशुतोष झा, पंकज झा, ओम प्रकाश सिंह, सुमित झा, वीरू पासवान, मणिकांत मिश्र, धर्मशिला गुप्ता, राकेश महतो, शंकर मिश्र, कमलेश यादव, सतेन्द्र चौधरी, सतीश कुँवर, आदित्य नाथ कुँवर, इन्द्रकांत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…