Home Featured विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन।
January 12, 2020

विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन।

दरभंगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा नगर इकाई के द्वारा 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा निकाला गया इस कार्यक्रम का नेतृत्व नगर सह मंत्री केशव कुमार झा एवं आशुतोष गौरव ने किया। यह संदेश यात्रा स्थानीय कार्यालय मिश्रटोला से , मिर्जापुर, दरभंगा टावर होते हुऐ नाका न० तीन पर स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख डॉक्टर विनोदानंद झा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। जिन्होंने भारतीय ज्ञान, विज्ञान, धर्म, संस्कृति दर्शन अध्यात्मक का परचम पूरे विश्व में फहराया युवाओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के परिषद के विश्व विद्यालय प्रमुख विमलेश कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चलने वाली छात्र संगठन है स्थापना काल से ही विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानकर अब तक अनवरत आगे बढ़ते हुए कार्य कर रही है स्वामी विवेकानंद की जितनी प्रसंगिकता कल थी उतनी ही आज है और उतनी ही आगे रहेगी स्वामी जी न केवल भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य किया बल्कि समाज में जन जागरण का कार्य भी अपने विचारों के माध्यम से किया आज के युवाओं को छात्रों को उनके जीवनी को अध्ययन करते हुए कार्य करने की आवश्यकता है हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में हम अपनी भूमिका कैसे निर्वहन करेंगे।
प्रदेश सहमंत्री रौशन कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को गौड़ मोहन मुखर्जी स्ट्रीट, कोलकाता में हुआ था। उस दिन हिन्दू कालदर्शक के अनुसार संवत् 1920 की मकर सक्रांति का दिन था। आज के दौर में हम स्वामी जी के जन्मदिवस को केरियर डे के रूप में मनाते हैं, स्वामी विवेकानन्द आज की युवा पीढ़ी के सच्चे मार्गदर्शक हैं उनके कार्यो और शिक्षाओ पर चलकर जीवन में हर असंभव सफलता के द्वार खोले जा सकते हैं। स्वामी विवेकानंद जी के बचपन का नाम नरेन्द्र था, जो बचपन से ओजस्वी वाणी और ज्ञानवान थे स्वामी जी 1893 के विश्व सर्वधर्म सम्मलेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और अपने विचारो और सोच से पूरी दुनिया के गुरु कहलाये।
वहीं विभाग संगठन मंत्री हेमंत मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती के अवसर पर उनके सपनों का भारत बनाने के लिए जो भारत विश्व का सिरमौर बन सके जिस भारत के युवा चरित्रवान अपने देश के प्रति अपने समाज के प्रति और विश्व के प्रति जागरूक और समर्पित भाव से काम करने वाले हो उनके सपनों का वो एक सौ ऐसे युवा जो भारत को एक नई दिशा निर्देशन कर सकता है तमाम आभाविप के छात्रों से आग्रह है कि वह स्वामी जी के सपनों का युवा बनने का प्रयास करें।अपने समाज की कुरीतियों को दूर कर नेतृत्व जागरण का भाव जागृत करने की मानसिकता से सतत कार्य करे।
इस कार्यक्रम के संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज मिश्रा कर रहे थे वहीं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश और छात्रा प्रमुख सूरज मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय संयोजक पिंटू भंडारी विभाग संयोजक सुमित सिंह, जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर,प्रदेश कार्य समिति सदस्य उत्सव पराशर, मिथिला विश्वविद्यालय महासचिव प्रीति कुमारी ,पूजा कुमारी ,अभिलाषा कुमारी ,शीतल कुमारी ,अंजली कुमारी, राघव कुमार, प्रिंस कुमार, प्रिंस कुमार, दीपक कुमार, अनुपम आनंद, राघव अचार्य ,अमन कुमार झा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…