Home Featured अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के स्थानांतरण होने पर दी गयी विदाई, नव पदस्थापित अधिकारी का स्वागत।
January 20, 2020

अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के स्थानांतरण होने पर दी गयी विदाई, नव पदस्थापित अधिकारी का स्वागत।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: 41वीं बैंच के बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी सह दरभंगा ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी वसीम अहमद का स्थानांतरण हो गया है। सोमवार को दरभंगा जिला प्रशासन उन्हें द्वारा भाव-भीनी विदाई दी गई।
श्री अहमद फिलहाल सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देंगे। श्री वसीम अहमद के स्थानांतरण हो जाने के उपलक्ष्य में समाहरणालय कर्मियों द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने अपने उद्बोधन में श्री वसीम को विलक्षण प्रतिभा का पदाधिकारी बताया।
उन्होंने कहा कि श्री अहमद को जो भी दायित्व दिया गया, उस दायित्व को इन्होने बिना हिचक स्वीकार किया और उसे अंजाम तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि विगत लोक सभा निर्वाचन में इन्हें कई महत्वपूर्ण कोषांगों का प्रभारी बनाया गया, जिसका निर्वह्न बड़े ही तत्परता से किया। उन्हें ऐसा लगता रहा कि कोई एक पदाधिकारी एक साथ इतने सारे दायित्वों का अच्छे तरीके से निर्वह्न कैसे कर सकेगा, लेकिन हमने इन पर विश्वास किया और ये हमारे विश्वास पर पूरे खरे उतरे। इन्होंने कभी कोई शिकायत का मौका ही नहीं दिया। श्री अहमद को कार्य सौंप देने के बाद हम आश्वस्त रहे कि यह काम ससमय हो जायेगा। उन्होंने श्री अहमद के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इनके यहाँ से चले जाने पर प्रशासनिक तंत्र में कमी खलेगी।
इसके पूर्व उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सदर भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्ता सामान्य शाखा व कार्यालय अधीक्षक, जिला नाजिर एवं अन्य समाहरणालय कर्मियों ने श्री अहमद के संबंध में अपने-अपने उद्गार व्यक्त किये। इनसबों ने उनके विलक्षण प्रतिभा के अधिकारी के साथ-साथ एक नेक दिल इंसान भी बताया।
श्री अहमद के स्थान पर नव पदस्थापित जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो0 रिजवान ने जिला में योगदान देकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री अहमद के विदाई के साथ साथ मोहम्मद रिजवान का जिला में स्वागत किया गया। इस विदाई समारोह में समाहरणालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…