Home Featured सीएए के समर्थन में भाजपा लहेरियासराय नगर मंडल द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान।
January 23, 2020

सीएए के समर्थन में भाजपा लहेरियासराय नगर मंडल द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी की लहेरियासराय नगर मंडल की ओर से टावर चौक पर नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। आमलोगों ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हस्ताक्षर किये। मंडल अध्यक्ष संतोष पोद्दार के अनुसार हस्ताक्षर पत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यालय को भेजा जायेगा।
इस अवसर पर सबसे पहले नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात लहेरियासराय टावर चौक पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गयी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष पोद्दार ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून पर कांग्रेस सहित सम्पूर्ण विपक्ष समाज में भ्रम फैलाकर स्वार्थ की ओछि राजनीति कर रहा है। विपक्ष वोट बैंक की राजनीति करने के लिए भ्रम फैला रहा है। इसलिए लोगों को जागरूक करने केलिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
इस मौके पर आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, मुकुन्द चौधरी, विभाकर राम, सुनील कुँवर, अमर नाथ झा, संजय महतो, ज्योति कृष्ण झा लवली, जितेन्द्र ठाकुर, गोविन्द झा, अजय मिश्र, आशुतोष झा, प्रेम कुमार मिश्र रिंकु, डॉ. शंभु सिंह, रतन साह, रोहित चौधरी, कैलाशपति गिरि, शंभु साह, सुन्दरलाल चौधरी, उमेश चौधरी, बब्लु पंजियार, प्रदीप मंडल, अविनाश पप्पु, विकास पासवान, जयकिशुन राउत, वीरू पासवान, बब्लु झा, शशि कुमार, सुबोध चौधरी आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…