Home Featured मार्च में आयोजित होगा ब्राह्मण फेडरेशन एवं भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच संयुक्त महासम्मेलन।
January 24, 2020

मार्च में आयोजित होगा ब्राह्मण फेडरेशन एवं भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच संयुक्त महासम्मेलन।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆[highlight txtcolor=”#dd3333″][/highlight]

दरभंगा: ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन एवं भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच संयुक्त रूप से सामाजिक एकता केलिए कार्य करेगा। इसी को लेकर दोनो संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी के बलभद्रपुर स्थित आवास पर हुई। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के जिलाध्यक्ष सह टीकापट्टी देकुली पंचायत के मुखिया गोपाल ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को श्री चौधरी के आवास पर पहुँचा।
बैठक में आगामी फरवरी में दोनो संगठनों के दरभंगा जिला के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी जिसमे प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस बैठक में मार्च में दरभंगा में ब्राह्मण भूमिहार के महासम्मेलन की तैयारी पर चर्चा होगी। सामाजिक मजबूती के साथ राजनीतिक हिस्सेदारी केलिए एकता के साथ संघर्ष तेज होगा।
बैठक में बहादुरपुर के पूर्व उपप्रमुख देव कुमार झा, अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी, रंजीत झा गगनजी, रामबाबू चौधरी, देवेंद्र मिश्र, दीपक झा, प्रशांत कुमार झा, शंकर ठाकुर, उदय कुमार ठाकुर, कैलाश ठाकुर आदि भी उपस्थित थे।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…