Home Featured खुद से पकड़े नही जाते और जनता पकड़ कर दे फिर भी पुलिस के हाथ से निकल जाते हैं चोर!
January 24, 2020

खुद से पकड़े नही जाते और जनता पकड़ कर दे फिर भी पुलिस के हाथ से निकल जाते हैं चोर!

देखिये वीडियो भी।

[highlight txtcolor=”#dd3333″]देखिए वीडियो भी 👆[/highlight]

दरभंगा: आजकल जिला मुख्यालय सटे क्षेत्रो में चोरी की घटना में दिन दुगुनी, रात चौगुनी तरक्की हो रही है। फिर भी पुलिस हाल के दिनों हुए चोरी की घटनाओं में किसी चोर को पकड़ नही पायी। और यदि पब्लिक ने मुश्किल से पकड़ कर दिया तो उसे भी सुरक्षित जेल नही पहुँचा पायी। पुलिस के हाथों से चोर निकल कर भाग गया। वह भी उस इलाके से जहां जिला से लेकर कमिश्नरी तक के तमाम आला अधिकारी का प्रशासनिक महकमा मौजूद है और सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। चुस्त दुरुस्त पुलिसिंग का दावा पूरे जिले में कितना सशक्त है, सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय के आदेश पर जेल जा रहा कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। लहेरियासराय थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में उपस्थित करवाया था, जहां से कोर्ट के आदेश पर चोरी के आरोपी मोहम्मद रिंकू को जेल ले जाया जा रहा था। मोहम्मद रिंकू हथकड़ी से हाथ निकालने के बाद दौड़ते हुए लोहिया चौक की ओर फरार हो गया। सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मी देखते ही रह गए। फरार आरोपित बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तरौनी निवासी मोहम्मद मालिक का पुत्र मोहम्मद रिंकू है। उसे अर्निका नर्सरी से चोरी के दौरान रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। कोर्ट ने उसे मंडलकारा ले जाने का आदेश दिया। होमगार्ड के जवान रामजतन यादव और जागेश्वर पंडित आरोपित को लेकर कोर्ट परिसर से निकलकर मंडलकारा ले जा रहे थे। इसी क्रम में वह हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। इस मामले को लेकर एसएसपी बाबूराम ने सदर एसडीपीओ अनोज कुमार को जांच का आदेश दिया है। इधर आरोपित के फरार होने से पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…