Home Featured दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक की गला दबाकर हत्या।
January 27, 2020

दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक की गला दबाकर हत्या।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर देने की खबर से सनसनी फैल गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र के मोहिम बुजुर्ग में 26 जनवरी की देर शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक की गांव के ही अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पानी में फेंक दिया। सोमवार की सुबह लाश मिलने पर गांव में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि बिसहरिया पंचायत के मोहिम बुजुर्ग निवासी राजेन्द्र ठाकुर का पुत्र पंकज ठाकुर (25) लरांच घाट पर सैलून चलाता था। वह दुकान बंद कर अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच बनरझुल्ला स्कूल और बैरो घाट के बीच अज्ञात लोगों ने हाथ-पैर बांधकर गले में गमछे से फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी और शव को पानी में फेंक दिया। रातभर पंकज के घर नहीं पहुंचने पर घर वालों ने उसकी काफी खोजबीन की। सुबह में बनझुल्ला घाट के पास कमला नदी में उसकी लाश मिली। सूचना मिलते ही डीएसपी दिलीप कुमार झा, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, भाजपा के मणिकान्त झा सहित कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने लाश के गले में बंधा गमछा, रस्सी और लाश की कुछ ही दूरी पर शराब की बोतल और चार ग्लास बरामद किये। इस मामले में डीएसपी ने बताया कि हत्या की इस घटना की छानबीन की जा रही है। मामले का जल्द खुलासा होगा।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…