Home Featured दो लोगों के बीच पैसे के लेनदेन केलिए हुए विवाद के दौरान फैली अफवाह से दो गुटों में जमकर मारपीट।
February 2, 2020

दो लोगों के बीच पैसे के लेनदेन केलिए हुए विवाद के दौरान फैली अफवाह से दो गुटों में जमकर मारपीट।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के मनीगाछी प्रखण्ड अंतर्गत राघोपुर उत्तरी पंचायत के दहौड़ा गांव में रविवार की सुबह करीब 10 बजे दो लोगों के बीच पैसे के लेनदेन के लिए हुए विवाद के दौरान फैली अफवाह से दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें 12 से अधिक लोग चोटिल हो गए।
जंगल की आग की तरह फैली अफवाह से सकरी-धरौड़ा सड़क के बीच दहौड़ा बाजार में सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। इसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। इसमें दो पुलिस कर्मियों समेत दोनों ओर से करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज विभिन्न जगहों पर सरकारी एवं निजी अस्पतालों में चल रहा है। बीच सड़क पर आमने-सामने डटे दोनों गुटों के लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ एवं आगजनी की। इसमें दो दर्जन से अधिक दुकानों को क्षति हुई है। क्षति का आकलन किया जा रहा है।
घटना की जानकारी पाकर मनीगाछी, नेहरा, बाजितपुर, बहेड़ा, सकतपुर सहित अन्य थानों की पुलिस दंगा निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। सूचना मिलते ही डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, एसएसपी बाबू राम, सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार, डीएसपी बेनीपुर उमेश्वर चौधरी, इंस्पेक्टर बहेड़ा, एसडीओ बेनीपुर प्रदीप कुमार झा, सदर एसडीओ राकेश कुमार, डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बात कर इस घटना में प्रमुख रूप से शामिल दोनों पक्षों से 10-10 लोगों को थाने पर बैठाकर बांड बनवाया गया।
इस घटना के बाद स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति समिति की बैठक कर लोगों को सद्भाव नहीं बिगाड़ने एवं अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर प्रशासन को सूचित करने को कहा। डीएम ने कहा कि माहौल को नियंत्रण में रखने के लिए यहां मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि यहां के दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए ताकि किसी प्रकार की घटना होने पर अपराधियों की पहचान कैमरे से की जा सके।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…