Home Featured 16 फरवरी को बहादुरपुर में आयोजित होगा ब्राह्मण मिलन समारोह।
February 12, 2020

16 फरवरी को बहादुरपुर में आयोजित होगा ब्राह्मण मिलन समारोह।

देखिये वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: ब्राह्मण एवं भूमिहार को बांटने की राजनीतिक साजिश अब नही चलेगी। दरभंगा में आयोजित ब्राह्मण मिलन समारोह से ब्राह्मण एवं भूमिहार एकता की मिसाल दिख जाएगी।

उपरोक्त बातें भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के दरभंगा जिलाध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने कहीं।
वे ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन एवं भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच द्वारा संयुक्त रूप से आगामी 16 फरवरी रविवार के दिन ब्राह्मण मिलन समारोह के आयोजन को लेकर मीडिया को जानकारी दे रहे थे। यह आयोजन बहादुरपुर प्रखण्ड मुख्यालय के निकट अवस्थित इंद्र भवन में दिन के 11 बजे आयोजित होगा।
बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने बताया कि ब्राह्मण फेडरेशन लगातार ब्राह्मण समाज की एकता और ब्राह्मण हित केलिए कार्य कर रहा है। इस मिलन समारोह के माध्यम से फेडरेशन अपनी मांगो पर जोर शोर से उठाने का कार्य करेगा। फेडरेशन की प्रमुख मांगों में आर्थिक आधार पर आरक्षण, सभी जिलों में निर्धन ब्राह्मण छात्रों केलिए परशुराम छात्रावास, निर्धन ब्राह्मणों केलिए परशुराम भवन, ब्राह्मण वेलफेयर फंड का गठन एवं राजनीतिक हिस्सेदारी आदि प्रमुख हैं। इस आयोजन के बाद मार्च के अंत या अप्रैल में जिलास्तरीय महासम्मेलन की तैयारी की जाएगी।
भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के जिलाध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने बताया कि ब्राह्मण मिलन समारोह में बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के महानिदेशक सह महासमादेष्टा आईपीएस आरके मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार एवं ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में सभी परशुराम वंशजों को सार्वजनिक रूप से आमंत्रित किया गया है।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में एक युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…