Home Featured वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर सात बच्चों का बाप तीन बच्चों की माँ के साथ फरार,पत्नी पहुंची थाने
February 14, 2020

वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर सात बच्चों का बाप तीन बच्चों की माँ के साथ फरार,पत्नी पहुंची थाने

देखिये वीडियो भी।

दरभंगा: प्यार बन्धनों को नही मानता और कभी कभी तो इतना सुरूर चढ़ा देता है कि लोग सामाजिक मर्यादा को भी तार तार कर देते हैं। ऊपर से पाश्यात्य संस्कृति की देन वेलेंटाइन डे आदि ने युवाओं को ही नही, उम्रदराज लोगो को भी अपने घेरे में ले लिया है।
इसी का नमूना वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर गुरुवार की रात का भी सामने आया है। इस मामले शुक्रवार को बहादुरपुर प्रखंड के फेकला ओपी क्षेत्र के पिरड़ी निवासी शिवदास की पत्नी मालती देवी ने थाने में आवेदन दिया है कि उनके पति उनकी पड़ोसन जो तीन बच्चों की माँ है, उसके तीनो बच्चों को साथ लेकर फरार हो गए हैं।
मालती देवी ने बताया कि उनकी शादी 18 वर्ष पूर्व हुई थी। उन्हें पांच बेटी एवं दो बेटे हैं। पिछले दो वर्षों से उनके पति का गांव की ही एक महिला के साथ गुप्त प्रेम संबंध चल रहा था। उनके पति उसके साथ मारपीट भी करता था। कई बार पंचायत भी हुई। पर कोई समाधान नही निकला। गुरुवार की रात अचानक उक्त महिला को उसके तीनों बच्चों को साथ लेकर फरार हो गए, जबकि अपने सातों बच्चों को छोड़ गए।
पीड़िता ने अपने पति के विरुद्ध कानूनी कारवाई की गुहार लगायी है।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…