Home Featured मनोरथा में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय शिवरात्रि मेला।
February 20, 2020

मनोरथा में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय शिवरात्रि मेला।

देखिये वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: हायाघाट प्रखंड के मनोरथा गांव स्थित महाशिवरात्रि मेला सह हाट कमिटी द्वारा तीन दिवसीय शिवरात्रि मेला का कलश शोभायात्रा के साथ ही प्रारंभ हो गया। गुरुवार को 501 कुमारी कन्याओं द्वारा निकाले गए कलश शोभायात्रा का उद्घाटन हायाघाट विधानसभा के राजद राज्य परिषद् सदस्य सह देवहार समुदाय विकास समिति के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव, विशिष्ट अतिथि विधायक अमरनाथ गामी एवं लोजपा प्रदेश महासचिव आरके चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों का मिथिला के परंपरा अनुसार पाग-चादर एवं माला से स्वागत किया गया। मौके पर मुखिया महेश लाल देव, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रभाष लाल देव, मुखिया विजय पासवान, एपीएम थाना अध्यक्ष मो जजा अली, गोपाल लाल देव, सुजीत गौरव, श्रीकुमार सहनी, सियाराम लाल देव, विनोद लाल देव, हरेराम लाल देव, बैजू लाल देव, रामबाबू लाल देव, राजू कुमार देव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रियदर्शन कुमार गुड्डू ने किया।

बताते चलें कि हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के मनोरथा गांव में पिछले कई वर्षों से शिवरात्रि मेला का आयोजन मनोरथा शिवरात्रि मेला सह हाट कमिटी के अध्यक्ष हरिराम लाल देव के नेतृत्व में किया जाता है। तीन दिनों तक चलने वाले मेला में ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…