Home Featured दिल्ली पुलिस गृहमंत्रालय की कठपुतली : कीर्ति।
February 26, 2020

दिल्ली पुलिस गृहमंत्रालय की कठपुतली : कीर्ति।

बेनीपुर: पूर्व सांसद कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने आज यहां कहा कि दरभंगा से वर्ष 1986 से ही मेरा संबंध रहा है, जो कभी नहीं छूटेगा मैं दरभंगा की जनता के हर सुख दुख में सिपाही की तरह खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा। वह आज बेनीपुर के नवादा में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1999 से सांसद के रूप में जिस तरह मैंने दरभंगा के विकास के लिए काम किया उसी तरह आज भी मैं तैयार हूं। विकास के लिए यदि धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा, तो वह भी करूंगा। साथ ही उन्होंने एनआरसी पर अपना प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा देश में हर धर्म जाति के लोगों को रहने का अधिकार है। एनआरसी से किसी भी धर्म जाति के लोगों को कोई नुकसान नहीं है। यह केंद्र सरकार को लोगों से बताना चाहिए। साथ ही उन्होंने दिल्ली की स्थिति पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय का कठपुतली है। गृह मंत्रालय द्वारा समय रहते इस पर पहल नहीं किया। केंद्र सरकार अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिए छुपाने के लिए यह सब कर रही है। वर्तमान समय में बिहार के एनडीए सरकार के प्रति लोगों में असंतोष की भावना है। जिसका फायदा आगामी विधानसभा के चुनाव मे कांग्रेस को मिलेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर, राहुल झा, जीवा नंद झा, मुकुंद झा, नवीन मिश्र, बी पी सिंह, राहुल कुमार झा, देवकीनंदन ठाकुर, पप्पू झा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…