Home Featured बहादुरपुर के पूर्व उपप्रमुख देवकुमार झा ने तारालाही के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल।
August 7, 2020

बहादुरपुर के पूर्व उपप्रमुख देवकुमार झा ने तारालाही के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बहादुरपुर के पूर्व उपप्रमुख देव कुमार झा ने बहादुरपुर प्रखण्ड के बाढ़ प्रभावित तारालाही पंचायत का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। साथ ही मास्क एवं साबुन का वितरण भी किया।

भ्रमण के विषय मे श्री झा ने बताया कि चांडी गांव में लोग सड़क पर हैं और वर्तमान में जिस स्कूल पर सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है, वहां जाने केलिए लोगो को चार से पांच फीट पानी होकर जाना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय लोगो की मांग है कि सामुदायिक किचन ईदगाह के समीप शुरू किया जाय। साथ ही चापाकल डूब जाने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या उतपन्न हो गयी है। जो एक चापाकल है, वह भी गन्दा पानी दे रहा है। अतः यहां अतिशीघ्र चापाकल की व्यवस्था की जाय।

Share

Check Also

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विनोद कुमार तिवारी…