Home Featured प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया डीएमसीएच का निरीक्षण।
August 7, 2020

प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया डीएमसीएच का निरीक्षण।

दरभंगा: मयंक बरवड़े, आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा सह अध्यक्ष शासी निकाय, रोगी कल्याण समिति, डीएमसीएच एवं जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा डी.एम.सी.एच. के वार्डों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया तथा की जा रही व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि चिकित्सकों एवं कर्मियों द्वारा पी.पी.ई. किट्स पहन कर आइसोलेशन वार्ड में भ्रमण किया जा रहा है, तथा मरीजों का हालचाल लिया जा रहा है। समीक्षा में पाया गया कि नाश्ता एवं खाना की गुणवत्ता में नई दर के अनुसार काफी सुधार किया गया है।
उन्होंने फाल्कन सिक्योरिटी एजेंसी को हॉस्टल, कॉलेज एवं आई.सी.यू., प्रत्येक के लिए तीन शिफ्ट में 01-01 गार्ड के स्थान पर बढ़ाकर कल से 02-02 गार्ड करने के निर्देश दिया। सी.सी.टी.वी. के आपूर्त्तिकर्त्ता को बुलकर सी.सी.टी.वी. का डिस्पले सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया तथा जल्द से जल्द इन्टर कॉम की व्यवस्था प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान कई रोगियों ने बताया कि व्यवस्था में सुधार हुई है तथा किसी मरीज ने कोई समस्या नहीं बताई। डॉक्टर्स एवं नर्सों की उपस्थिति और रवैया के संबंध में पाया गया कि अभी भी इसमें सुधार की जरूरत है तथा उनमें आपसी समन्वय की आवश्यकता है।
समीक्षा में यह पाया गया कि अगली शिफ्ट के लिए प्रतिनियुक्त डॉक्टरों को आइसोलेशन वार्ड एवं मरीजों के संबंध में अच्छी तरह से ब्रीफिंग नहीं की गई है तथा प्रत्येक मरीज के संबंध में इन्हें जानकारी दी जानी चाहिए। समीक्षा के क्रम में ऑक्सीजन सिलिण्डर को ससमय बदलने के निर्देश दिए गए। समीक्षा में पाया गया कि साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार लाया गया है।
नियंत्रण कक्ष को बेहतर संचालित पाया गया, तथा शिकायतों का अच्छी तरह से फॉलो अप करने की आवश्यता पाई गई। आई.सी.यू./वेंटिलेटर को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक तल वार नर्स एवं वार्ड ब्यॉय की प्रतिनियुक्त करने के निर्देश दिए गए। अस्पताल प्रबंधक को तीनों पाली में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए तथा अलार्म सिस्टम की व्यवस्था जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान सहायक समाहर्त्ता सुश्री प्रियंका रानी, डी.एम.सी.एच. के प्राचार्य डॉ. हर्ष नारायण झा एवं डी.एम.सी.एच. के अधीक्षक उपस्थित थे।

Share

Check Also

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विनोद कुमार तिवारी…