Home Featured बिहार पृथ्वी दिवस पर जिले में जगह जगह किया गया वृक्षारोपण।
August 9, 2020

बिहार पृथ्वी दिवस पर जिले में जगह जगह किया गया वृक्षारोपण।

दरभंगा: बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर रविवार को आइटीआइ रामनगर के कैंपस में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत मनरेगा के सौजन्य से जिला स्तरीय कार्यक्रम मिशन 2.51 करोड़ पौधरोपण का आयोजन हुआ।

उप-विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत दरभंगा जिले में निर्धारित 7.60 लाख पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर पर समितियां बनाई गई है। अभियान को हर हाल में पूरा किया जाएगा, जिन पंचायतों में या स्थलों में बाढ़ है, वहां 31 अगस्त तक पौधरोपण किया जाएगा। पानी घटने के पश्चात पौधरोपण कार्यक्रम चलता रहेगा और जिले में वर्ष भर पौधरोपण अभियान को पूरा किया जाएगा।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…