Home Featured बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से जुड़े मिथिला विभूति रामसेवक ठाकुर, अभियान के हर मंच पर गाएंगे गीत।
August 10, 2020

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से जुड़े मिथिला विभूति रामसेवक ठाकुर, अभियान के हर मंच पर गाएंगे गीत।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को उस समय बल मिला जब मिथिला विभूति रामसेवक ठाकुर ने अभियान केलिए न केवल गीत का लोकार्पण किया, बल्कि सार्वजनिक रूप से घोषणा कर दी कि जहां भी इस अभियान को लेकर प्रदीप ठाकुर का मंच सजेगा, रामसेवक ठाकुर यह गीत गाएंगे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना में जबरदस्त रिकॉर्ड स्थापित कर इनदिनों चर्चा में छाये भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप ठाकुर ने योजना के प्रति जागरूक करने केलिए एक और बड़ा कदम उठाया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर गीत की रचना कर चर्चित गायक कलाकार रामसेवक ठाकुर ने खुद ही अपना स्वर भी दिया है। सोमवार को मनीगाछी के राघोपुर में भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर के आवासीय परिसर में गीत का लोकार्पण किया गया। मिथिला विभूति के नाम से अलंकृत कलाकारों रामसेवक ठाकुर, कुंज बिहारी मिश्रा तथा जीवकांत मिश्र आदि द्वारा यह लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा आंगतुक अतिथियों के स्वागत से हुई। इस अवसर पर सभी अतिथितियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन एवं लोगो युक्त मास्क भी वितरित किया गया। गायक कलाकारों के द्वारा भगवती वंदना से गीतों से शुरुआत हुई। तत्पश्चात रामसेवक ठाकुर द्वारा “पीएम मोदी का अभियान है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वरदान है” गीत गाकर अभियान गीत की लॉन्चिंग की गयी। इसके अलावा दरभंगा में अभियान को शीर्ष पहुंचाने वाले प्रदीप ठाकुर के कार्य विवरण पर भी एक गीत को रामसेवक ठाकुर द्वारा गाया गया। कुंज बिहारी के स्वर में जब मिथिला के मैथिल मस्त मस्त गीत गाया गया तो सारे श्रोता झूम उठे।
कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए आयोजक प्रदीप ठाकुर ने बताया कि पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरे बिहार पूर्ण रूप से साकार करने के लक्ष्य के साथ कार्य शुरू किये। लगभग दो महीने में 50 हजार सुकन्या खाता विपरीत परिस्थितियों में भी खुले और दरभंगा बिहार में प्रथम।स्थान पर आया। परंतु कोरोना के बढ़ते प्रकोप एवं बाढ़ के कारण अभियान में दिक्कत आने लगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने केलिए गीत लॉन्च करवाये। आदित्या फिल्म्स एवं म्यूजिक कम्पनी द्वारा कैसेट बनाया गया है। इस गीत को बनाने में जिन मिथिला विभूतियों ने अपना योगदान दिया है, उन सभी का दिल से आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लाभ बिहार के सभी बेटियों तक पहुंचाने आभियान निरन्तर जारी रहेगा।
वहीं गायक रामसेवक ठाकुर ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का यह केवल गीत नही, अपितु मंत्र है जो पीएम मोदी ने बेटियों की रक्षा केलिए दिया है। साथ प्रदीप ठाकुर एवं उनकी टीम ने जो कार्य किया है, उसकी बदौलत आज इस अभियान में दरभंगा पूरे बिहार ने प्रथम स्थान पर है। प्रदीप ठाकुर के प्रयास ने उन्हें गीत लिखने पर प्रेरित किया। केवल लोकार्पण ही नही, जहां भी प्रदीप ठाकुर का मंच सजेगा, हट जगह रामसेवक ठाकुर इस गीत को जाएंगे।
इस दौरान परेश मिश्र, अशोक ठाकुर, विजय झा, नरेंद्र झा, मदन यादव, राधावल्लभ झा, रमेश चौधरी, समीर झा, न्यूटन देव, अमीरी विद्यार्थी, रितेश शास्त्री, अरविंद ठाकुर, विनय झा, आनन्द चौधरी, अमित ठाकुर, अंजनी झा मुन्ना, प्रह्लाद झा, प्रभाष मिश्र, सुजीत झा एवं नरेश झा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…