Home Featured हनुमान नगर में बाढ़ नही, बल्कि जल प्रलय की स्थिति: देवकुमार झा।
August 21, 2020

हनुमान नगर में बाढ़ नही, बल्कि जल प्रलय की स्थिति: देवकुमार झा।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: हनुमान नगर प्रखंड में इसबार बाढ़ नही, बल्कि जल प्रलय की स्थिति बनी। ऐसे में इस प्रखंड में प्रशासन को विशेष रूप से पीड़ितों को सहायता की व्यवस्था करनी चाहिए थी। परंतु प्रशासन की तरफ से सहायता नगण्य है।
उपरोक्त बातें बहादुरपुर प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख देवकुमार झा ने कहीं। वे शुक्रवार को हनुमान प्रखंड के बाढ़ प्रभावित रुपौली पंचायत का दौरा कर रहे थे। उन्होने पीड़ितों की समस्याओं को सुना तथा उसके तत्काल निदान केलिए प्रखंड एवं अंचल प्रशासन के पदाधिकारियों से फोन पर बात की। साथ ही जिलाधिकारी से मिलकर अवगत करवाने का आश्वासन दिया।
श्री झा ने बताया कि आज प्रखंड रुपौली पंचायय के विशनपुर, चांदनी चौक, कोयलस्थान, बिसौल आदि में लोगों से मिले तथा कोरोना से बचने केलिए मास्क एवं साबुन का वितरण भी किया। साथ ही पशुपालकों को पशुचारा का घोर अभाव है। इस संबंध में अंचलाधिकारी को फोन किये हैं। लोगो की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से भी मिलेंगे।
इस दौरान रुपौली के मुखिया देवेंद्र राय, उपमुखिया राम बहादुर राय, विनोद पासवान, राम सकल राम, डीलर रामबाबू राय, रविन्द्र राय आदि भी मौजूद थे।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…