Home Featured नीतीश मोदी राज में लगातार बढ़ रहा महिलाओं पर उत्पीड़न: साधना शर्मा।
August 24, 2020

नीतीश मोदी राज में लगातार बढ़ रहा महिलाओं पर उत्पीड़न: साधना शर्मा।

दरभंगा: अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) द्वारा पंडासराय के वार्ड नंबर 48 में सोमवार को शीला देवी की अध्यक्षता में महिलाओं पर बढ़ते उत्पीड़न व लॉकडाउन में महिलाओं की हो रही समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में ऐपवा की जिलाध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि नीतीश मोदी के राज में महिलाओं पर लगातार उत्पीड़न बढ़ रहा है और सत्ता सरकार उत्पीड़न करने वालों को संरक्षण दे रही हैं। इसके खिलाफ महिलाओं को अपने संगठन को मजबूत करना होगा और महिला विरोधी ताकतों को घेरने की तैयारी करनी होगी। बैठक की पर्यवेक्षिका ऐपवा बहदुरपुर प्रखंड सचिव चुनमुनी देवी ने कहा कि महंगाई और लॉकडाउन की तबाही का सबसे ज्यादा मार महिलाओं को ही झेलना पड़ रहा है। आज महिलाओं द्वारा लिए गए छोटे-छोटे कर्ज रोजी रोजगार ठप होने के कारण छुपाना मुश्किल हो गया है। लेकिन सरकार अदानी अंबानी जैसे बड़े-बड़े कॉरपोरेटर का कर्ज माफ कर दी, लेकिन हम कमजोर, निसहाय महिलाओं को अपनी ताकत दिखानी होगी और महिलाओं के कर्ज माफ करने से भाग रही है। श्रीमती शर्मा ने कहा हम महिलाओं को अपनी ताकत दिखानी होगी और महिलाओं के कर्ज माफ करने जैसे सवाल पर सरकार को झुकने को बाध्य करना होगा।

वहीं बैठक के दौरान वार्ड 48 में 13 सदस्यीय ऐपवा की कमेटी का भी चुनाव किया गया। जिसमें बसंती देवी को अध्यक्ष, साधना शर्मा को सचिव, शीला देवी को कोषाध्यक्ष, सुनीता देवी को उपाध्यक्ष व मुस्कान देवी को उप सचिव पद पर नियुक्त की गई। इस दौरान सुनीता देवी, बसंती देवी, मुस्कान देवी, रितु देवी, समुद्री देवी, लीला देवी, गणेश महतो, विनोद सिंह आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…