Home Featured इस बार दरभंगा जिले में कांग्रेस को मिलेगा सम्मानजनक सीट: संजय मिश्रा।
August 26, 2020

इस बार दरभंगा जिले में कांग्रेस को मिलेगा सम्मानजनक सीट: संजय मिश्रा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बिहार प्रदेश कांग्रेस नेता सह दरभंगा जिला कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के पर्यवेक्षक संजय मिश्रा ने बुधवार को बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्यों की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक संजय मिश्रा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से बदले बिहार, बदलो सरकार कार्यक्रम के तहत लग जाने को कहा। संजय ने कहा कि इस बार दरभंगा जिले में कांग्रेस को सम्मानजनक सीट मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा है वे अपने जिले में कांग्रेसियों को निराश नहीं करेंगे। इसलिए कार्यकर्ता कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से चलाते हुए राज्य में पहले से दूसरे स्थान प्राप्त करें। जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने पर्यवेक्षक संजय मिश्रा को जिले में पांच वर्षों में कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। साथ ही आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट कांग्रेस को जिताने का भरोसा संजय को दिया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार कांग्रेसियों को निराशा हाथ नहीं लगेगी। कम से कम पांच सीट पर कांग्रेस जिले में चुनाव लड़ेगी। बैठक में पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी व जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम, प्रतिभा सिंह, कुमारी रीता मिश्रा, रतिकांत झा व अन्य थे। इसके बाद दरभंगा जिला कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के पर्यवेक्षक संजय मिश्रा ने प्रेस को संबोधित किया।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…