Home Featured भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई रोड़ेबाजी एवं फायरिंग।
August 26, 2020

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई रोड़ेबाजी एवं फायरिंग।

दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में बुधवार दोपहर भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी व फायरिंग हुई। बदमाशों ने 30 से 40 राउंड गोलीबारी की गई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से छह लोग जख्मी हुए हैं। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया।
गोली लगने से जख्मी एक पक्ष के साहो गांव के सरोज ठाकुर के पुत्र जितेंद्र ठाकुर (22) का इलाज सीएचसी में कराया गया। रोड़ेबाजी में घायल हुए छह लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। इधर, घटनास्थल पर एसडीपीओ दिलीप कुमार झा कैंप कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। हालांकि पुलिस की गिरफ्त में आए समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाने के माहे गांव के सचिन कुमार गिरि (24) व सरोज कुमार दास (25) स्वयं को राजमिस्त्री व लेबर बता रहे हैं। एसडीपीओ दिलीप कुमार झा ने कहा कि जांच के क्रम में ग्रामीणों ने चार खोखा व एक कारतूस सौंपा है। सीओ ने भूमि विवाद को खत्म कर दिया था। इसके बाद हरेराम चौधरी ने घर बनाना शुरू किया था। इसका विरोध रामकुमार चौधरी विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। गोली से घायल युवक जितेंद्र ठाकुर रामकुमार चौधरी का नाती है। वह अपने ननिहाल में ही रहता है। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…