Home Featured बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में अब जीविका दीदी से भी सहयोग का आह्वान।
August 27, 2020

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में अब जीविका दीदी से भी सहयोग का आह्वान।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देने केलिए जीविका दीदी से सहयोग का आज आह्वान किये। आज सदर प्रखंड के भालपट्टी में बड़की पोखर के निकट जीविका से जुड़ी महिलाओं के साथ बैठक के दौरान उपस्थित जीविका दीदीयों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया और इसके लाभों को गिनाया। उन्हें हमने बताया कि इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि बेटी की पढ़ाई और शादी केलिए कहीं माता पिता को हाथ फैलाने की जरूरत नही पड़ेगी।
प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में दरभंगा ने अबतक जो सफलता हासिल की है, उसे आगे बढ़ाकर घर घर तक इसका लाभ पहुंचाना है। जीविका दीदी के सहयोग से इसे घर घर तक पहुंचाने के अभियान में सफलता मिलेगी। सभी महिलाओं ने अभियान में पूर्ण सहयोग का वादा किया। ये लोग घर घर जाकर जन्म से लेकर दस वर्ष तक की सभी बेटियों का सुकन्या खाता खुलवाने केलिए अभिभावकों को प्रेरित करेंगी।
मौके पर प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक न्यूटन देव, शक्ति केंद्र प्रभारी काशी मंडल, जिला कार्यसमिति सदस्य रुणा झा आदि भी उपस्थित थे।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…