Home Featured सहायता राशि से वंचित बाढ़ पीड़ितों ने डीएम कार्यालय के सामने किया हंगामा।
August 27, 2020

सहायता राशि से वंचित बाढ़ पीड़ितों ने डीएम कार्यालय के सामने किया हंगामा।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिला समाहरणालय परिसर में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब करीब दो दर्जन बाढ़ पीड़ितों ने डीएम कार्यालय के सामने हंगामा कर दिया। शहर के वार्ड 40 के बाकरगंज अभण्डा एवं कृष्णा नगर मुहल्ले के लोगो ने 6000 रुपया बाढ़ सहायता राशि नही मिलने की शिकायत को लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुँचे। पोर्टिको के समक्ष सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो वे हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि जो लोग सूखे में थे, उन्हें सहायता राशि मिल गयी। इन लोगों का घर गीदरगंज बांध में रिसाव के कारण आये पानी से आज भी डूबा है। पर इन्हें सहायता राशि नही मिली।
इस दौरान वहां उपस्थित सुरक्षाकर्मियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें रोक कर उन्हें समझाया बुझाया तथा इस संबंध में उनसे आवेदन लेकर उचित कारवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगो का गुस्सा शांत हुआ और आंदोलन खत्म हुआ।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…