Home Featured ओझौल गांव में मिला तीस किलो का कछुआ, वन विभाग की टीम के किया गया हवाले।
August 29, 2020

ओझौल गांव में मिला तीस किलो का कछुआ, वन विभाग की टीम के किया गया हवाले।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखण्ड के ओझौल गांव में लगभग तीस किलो का एक कछुआ मिला है। कछुए को ग्रामीणों ने शनिवार को वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया। इस दौरान कछुए को देखने केलिए कौतूहलवश लोगों की भीड़ लग गयी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीण सुमित सिंह ने बताया कि देर रात ही हमलोगों ने इसे खेत मे देखा। बाढ़ का पानी कम हुआ तो यह दिखाईये दिया। सुबह में हमने इसे पकड़ कर बाथरूम में बन्द कर दिया। इसके बाद थाना को फोन किये। थाना ने इस मामले ने कुछ भी करने से मना कर दिया। तब गूगल पर सर्च करके फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का नम्बर खोज कर कॉल किये। वहां से दरभंगा को ट्रांसफर किया गया। तब आज फारेस्ट विभाग की टीम आयी और कछुआ को सुरक्षित ले गयी।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…