Home Featured सरकार के दावे के बावजूद बाढ़ पीड़ित पशुपालकों को नही मिल रहा पशुचारा: देवकुमार झा।
August 29, 2020

सरकार के दावे के बावजूद बाढ़ पीड़ित पशुपालकों को नही मिल रहा पशुचारा: देवकुमार झा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: कोरोना के नाम सरकार ने लोगो को घर बैठा कर बेरोजगार तो कर दिया, पर उनका जीवन कैसे चलेगा, इसका ध्यान नही रखा। ऊपर से आयी प्रलयंकारी बाढ़ ने जहां मानव जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया, वहीं बेजुबान पशुओं केलिए तो और भी दर्दनाक स्थिति उतपन्न हो गयी। सरकार क्विंटल पर क्विंटल पशुचारा वितरण का दावा कर रही है, पर पशुपालकों को पशुचारा नही मिल रहा है। पशुचारा के नाम पर बड़ा घोटाला हो रहा है।
उपरोक्त बातें बहादुरपुर के पूर्व उपप्रमुख सह समाजसेवी देव कुमार झा ने कहीं। वे बहादुरपुर प्रखंड के रामभद्रपुर पंचायत का भ्रमण कर लोगों के बीच कोरोना से बचाव केलिए मास्क एवं साबुन का वितरण कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ रामभद्रपुर के मुखिया उज्वल कुमार भी साथ थे। श्री झा ने इस दौरान रामभद्रपुर, श्रीलदीलपुर, मुंसिया चौक आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को भी जाना। सबसे अधिक परेशानी पशुपालकों को पशुचारा की सामने आयी।
पंचायत के मुखिया उज्ज्वल कुमार ने कहा कि पशुओं केलिए एकबार चारा घोटाला सामने आया था। अभी भूंसा घोटाला हो रहा है। प्रशासन द्वारा क्विंटल का क्विंटल का भूसा बांटने का दावा किया जा रहा है। पर किसी पशुपालक को मिल नही रहा। हमने भी मुखिया होने के नाते पंचायत के पशुपालकों केलिए भूंसा की मांग की थी। पर एक किलो भी भूसा नही मिला।
भ्रमण के दौरान संतोष कुमार झा, नील कुमार झा, निकेश कुमार झा, विशम्भर ठाकुर, राम किशोर ठाकुर, सौरव ठाकुर आदि भी सक्रिय दिखे।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…