Home Featured 15 वर्षो में दरभंगा का नही, केवल अपना विकास किया नगर विधायक संजय सरावगी ने: शंकर झा।
August 30, 2020

15 वर्षो में दरभंगा का नही, केवल अपना विकास किया नगर विधायक संजय सरावगी ने: शंकर झा।

देखिये वीडियो भी

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शंकर झा ने दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी पर विकास के मुद्दे पर जमकर हमला बोला है। साथ ही खुले डिबेट करने की चुनौती दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दरभंगा को पहले से मिले धरोहर राजकीला, तालाब, गोशाला, डीएमसीएच, एयरपोर्ट आदि तक को आजतक विकसित नही कर पाये, वे भला और किस विकास की बात करते हैं! केवल अपना और अपने परिवार का विकास करना दरभंगा का विकास नही होता।
रविवार को लहेरियासराय के जीएन गंज स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। श्री झा ने कहा कि हर तरफ केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला है। 15 साल से शहर के विधायक हैं संजय सरावगी, पर आज तक जलजमाव से मुक्ति क्यों नही दिलवा सके, जाम से हांफते दरभंगा में कितने ओवरब्रिज और फ्लाईओवर बनवा सके, ये जवाब उन्हें जनता को देना होगा। एक बुखार लगने पर भी इलाज केलिए लोगों को डीएमसीएच जाना पड़ता है। डीएमसीएच का हाल किसी से छिपा नही है। आजतक डीएमसीएच की व्यवस्था क्यों नही सुधरी, इसका जवाब इन्हें देना होगा। उन्होंने सभी बन्द पड़े स्वास्थ्य केंद्रों को चालू करने और मुहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करने की बात भी कही।
शंकर झा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि घर घर जाकर लोगो को बताएं कि किस प्रकार विकास को अवरुद्ध कर भ्रष्टाचार का बोलबाला हर तरफ हो गया है। उन्होंने लोगो से अपने प्रतिनिधियों से इन मुद्दों पर सवाल जरूर करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान संगठन प्रमुख आलोक कुमार, संतोष चौधरी, रामकृपाल यादव आदि ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन जिलाध्यक्ष सब्बे नवाज ने किया।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…