Home Featured झोपड़ी में जमीन पर सोये व्यक्ति की सर्पदंश से हुई मौत।
August 31, 2020

झोपड़ी में जमीन पर सोये व्यक्ति की सर्पदंश से हुई मौत।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: कोरोना एवं बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हनुमान नगर प्रखंड के लोगों को अब सर्पदंश का भी खतरा सता रहा है। रविवार की रात प्रखंड क्षेत्र के सिनुआरा गांव निवासी स्व0 एतवारी कहार के 41 वर्षीय पुत्र अरुण कहार की मौत सर्पदंश से हो गयी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिनुआरा के सरपंच नवीन सिंह ने बताया कि मृतक अत्यंत ही निर्धन था। पत्नी के अलावा तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है। इतने निर्धन परिवार को प्रधानमंत्री आवास का लाभ भी नही मिला है। एक पन्नी तक नही मिला है। टूटा फूटा झोपड़ी है, जिसके चारों तरफ पानी लगा है। परिवार जमीन पर ही सोता है। इसी कारण सांप ने काट लिया।
सरपंच श्री सिंह ने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को दे दी है।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…