Home Featured बिहार में नही चलेगा चाचा-भतीजा के बीच सत्ता का खेल, आप बनेगा विकल्प: सुशील सिंह।
September 2, 2020

बिहार में नही चलेगा चाचा-भतीजा के बीच सत्ता का खेल, आप बनेगा विकल्प: सुशील सिंह।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बिहार में सत्ता की चौकड़ी है। इन्होंने सत्ता को दो ध्रुव में बांट रखा है। एक तरत से लोग परेशान हो गये तो दूसरे तरफ चले जाएंगे। कोई विकल्प नही मिलता। पर जनता भी जान चुकी है कि चाचा-भतीजे के खेल को। वह जान चुकी है कि जो चाचा है, वही भतीजा है, और जो भतीजा है, वही चाचा है। इसलिए इसबार चाचा भतीजे के खेल से निकलकर आम आदमी पार्टी जनता का विकल्प बनेगी।
उपरोक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह ने कहीं। वे बुधवार को हम बदलेंगे बिहार यात्रा के दौरान दरभंगा पहुँचे थे और एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
श्री सिंह ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ, एवं बिजली आदि को मुफ्त देने के साथ साथ भ्रष्टाचार मिटाने, रोजगार सृजन करने तथा किसानों के हालात में सुधार करने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ें नीचे से ऊपर तक जम चुकी हैं। एक आवासीय बनाने से लेकर जिला या मंत्रालय स्तर तक कोई कार्य हो, दलालों के बिना नही होता।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर श्री सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने शिक्षा और शिक्षकों का हाल बुरा कर दिया। शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा हर कार्य मे लगा दिया। स्कूल में खिचड़ी रह गया है।
उन्होंने कहा कि इसबार बोर्ड की परीक्षा में साढ़े बारह लाख बच्चे पास हुए हैं। पर एक प्रतिशत बच्चो के रोजगार केलिए भी सरकार के पास कोई साधन नही है। साथ ही किसानो की दयनीय स्थिति किसी से छिपी नही है। लूट के धंधे केलिए सरकार जनित बाढ़ बिहार में आती है। इसबार भी 155 विधानसभा क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित रहे। पर सरकार को किसानों की चिंता नही। फसल डूब गयी। किसान तबाह हो गए। खाद बीज और खेती में किसानो की जमा पूँजी लगी होती है। पर सरकार 6 हजार मुआवजे की नौटंकी करती है। उसमें भी भ्रष्टाचार भरा रहता है।
श्री सिंह ने कहा कि हम इन तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
आप के प्रदेश प्रवक्ता सह शहर के संभावित प्रत्याशी शंकर झा ने कहा कि शहर में जाम एवं जलजमाव की वर्षो पुरानी समस्या है जो आजतक दूर नही हुआ। साथ ही धरोहरों एवं तालाबों का संरक्षण ढकोसलेबाजी रही। डीएमसीएच, गोशाला, पुअर होम आदि मिले धरोहर को आजतक विकसित नही कर पाये। इनके अस्तित्व पर खतरा आ गया है। जनता में स्थानीय विधायक के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। जनता इस आक्रोश का जवाब इसबार देने को तैयार है।
प्रेसवार्ता के दौरान ई0 आरएन सिंह, जिलाध्यक्ष सब्बे नवाज, संतोष चौधरी, शास्वत राय, अजीत राठौड़ आदि भी मौजूद थे।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…