Home मुख्य बेटी बचाओ बेटी पढाओ मुहिम में महिलाओं की भागीदारी से मिलेगी आशातीत सफलता : प्रदीप।
September 10, 2020

बेटी बचाओ बेटी पढाओ मुहिम में महिलाओं की भागीदारी से मिलेगी आशातीत सफलता : प्रदीप।

दरभंगा: बेटी बचाओ बेटी पढाओ प्रकोष्ठ के निरंतर चल रहे महिला सम्मान सुदृढ़ीकरण कार्यक्रमों में आज दरभंगा ग्रामीण विधनसभा के राघोपुर दक्षिणी,राघोपुर पश्चिमी पंचायतो मे पंचायत संयोजक एवं उनके बूथ स्तरीय टीम के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता  प्रदीप ठाकुर जी द्वारा महिलाओँ की भागीदारी से ही आशातीत सफलता मिलने के निर्देश के तहत महिलाओँ को अधिक से अधिक जोड़ने के कार्य पर बल दिया गया।
मनिगाछी पश्चिमी मंडल के ही दलित बस्ती रजवाड़ा में महिलाओं को प्रकोष्ठ से जोड़ने हेतु किए गए कार्यक्रम मे महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता श्री  ठाकुर  ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया।
चुनाव निकट होने के कारण उपस्थित लोगों ने  प्रदीप ठाकुर  को वर्तमान विधायक से क्षेत्र को मुक्ति दिलाने एवं इस बार विधनसभा चुनाव मे मैदान मे उतरने का आग्रह किया।
इस मौके पर प्रकोष्ठ के जिला कार्यसमिति सदस्य अंजनी कुमार मुन्ना ,प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य  राधावल्लभ झा ,प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक  संजय ठाकुर, प्रभाष कुमार उर्फ लड्डू, सुनीता पासवान,यशोदा पासवान  आदि कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…