Home Featured छठ पर्व में लोग हवाई जहाज से आएंगे दरभंगा, 30 सितंबर से पहले शुरू होगी टिकट बुकिंग: पूरी।
September 12, 2020

छठ पर्व में लोग हवाई जहाज से आएंगे दरभंगा, 30 सितंबर से पहले शुरू होगी टिकट बुकिंग: पूरी।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: विधानसभा चुनाव के ठीक पहले दरभंगा को एकबार फिर बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय नागरिक उडययन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को दरभंगा स्थित हवाई अड्डा (विद्यापति टर्मिनल) के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खड़ोला, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह व अन्य अधिकारियों की टीम भी दरभंगा पहुंची है। उन्होंने यहां अधिकारियों के साथ विद्यापति टर्मिनल के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान अबतक हुए कार्यों की पीपीटी देखी। इसके बाद स्थल निरीक्षण किया। समीक्षा के बाद निर्माण एजेंसी व संबंधित अधिकारियों को कार्यों को गति देने की बाबत कई आवश्यक निर्देश दिए।

हरदीप सिंह पूरी ने सारे कार्यो की समीक्षा के बाद बताया कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में हवाई उड़ान चालू हो जाएगा। इसबार छठ पर्व में लोग हवाई जहाज से दरभंगा आएंगे। इसके लिए 30 सितंबर से पूर्व टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगा। प्रथम चरण में दरभंगा से दिल्ली, दरभंगा से बेंगलुरु और दरभंगा से मुम्बई की उड़ान शुरू होगी।
इस दौरान उनके साथ स्थानीय सांसद गोपालजी ठाकुर, मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, नर विधायक संजय सरावगी, जाले विधायक जीवेश कुमार, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, प्रमंडलीय उद्योग एवं वाणिज्य परिषद के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम व वायु सेना केंद्र के भी सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…