Home Featured बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि भेजने में किया जा रहा मनमानी : ललन।
September 12, 2020

बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि भेजने में किया जा रहा मनमानी : ललन।

दरभंगा: सीपीआईएम बहादुरपुर देकुली पंचायत एवं हेम नारायणपुर की ओर से सभी बाढ़ पीड़ितों के खाते में सरकारी घोषणा अनुसार राशि अविलंब भेजने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार प्रदर्शन किया। बहादुरपुर देकुली पंचायत में मास्क और साबुन अविलंब वितरण करने, देकुली मुख्य सड़क से गौशाला बर गांव को जोड़ने प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे मनमानी और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने सभी बाढ़ पीड़ितों को पॉलिथीन देने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में आक्रोशित महिला-पुरुष ने आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी देकुली से बड़ी संख्या में झंडा बैनर के साथ प्रदर्शन में आए हुए थे और मांगों से संबंधित नारे लगा रहे। प्रदर्शनकारी पंचायत से संबंधित मांग पत्र बीडीओ और सीओ को दिया। वहीं, सीपीआईएम अंचल कमेटी सदस्य सत्यनारायण पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम राज्य सचिव मंडल सदस्य ललन चौधरी ने कहा कि बहादुरपुर प्रखंड में सरकारी घोषणा अनुसार बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि भेजने में मनमानी किया जा रहा है। राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि बहादुरपुर देकुली पंचायत के 80 प्रतिशत बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि नहीं गया है। इसी तरह से नारायणपुर के बाढ़ पीड़ितों के खाते में भी राशि नहीं भेजा गया। बाढ़ राहत सूची में भी छेड़छाड़ किया गया है।

जिसके चलते बड़ी संख्या में 17 एवं 11 समेत अन्य वार्ड के बाढ़ पीड़ित बाढ़ राहत की सूची से बाहर बहादुरपुर देकुली पंचायत में मुख्यमंत्री के आदेश लागू नहीं हो रहा है। सीपीआईएम बहादुरपुर दुकली प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भयंकर मनमानी और पक्षपात है। सभा को संबोधित करते हुए सुशीला देवी, हरिशंकर राम, भीम पासवान, उपेंद्र साह, मो. रसूल, सुरेश पासवान, बैजनाथ पासवान, रूबी देवी, विप्ति देवी, राजगीर पासवान, रामइकवाल शर्मा, संजय पासवान, बिंदा देवी आदि लोगो ने संबोधित किया।

 

 

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…