Home Featured एलएनएमयू के वीसी बनाए गए सुरेंद्र प्रताप सिंह।
September 19, 2020

एलएनएमयू के वीसी बनाए गए सुरेंद्र प्रताप सिंह।

दरभंगा: जिले के दो विश्वविद्यालय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय व कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय को शनिवार को लंबे अवधि के बाद परमानेंट वीसी मिले। इस संबंध में राजभवन से जारी अधिसूचना के मुताबिक सुरेंद्र कुमार सिंह एलएनएमयू के वीसी, प्रो डॉली सिन्हा एनएनएमयू के प्रोवीसी एवं प्रो. शशि नाथ झा संस्कृत विश्वविद्यालय के वीसी बनाए गए हैं। वहीं, डॉ एसपी सुमन को अगले आदेश तक डीएसडब्ल्यू बनाया गया है। प्रो. शशि नाथ झा रविवार की सुबह 9.30 बजे पदभार ग्रहण करेंगे।

लनामिविवि के नए वीसी प्रो. एसपी सिंह एक उत्कृष्ट शिक्षक, प्रतिभाशाली शिक्षाविद और उत्कृष्ट प्रशासक हैं। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से मानविकी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया, जहां से उन्होंने 1976 में अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर किया। इसके बाद उन्हें पीएचडी ग्रामीण विकास पर अर्थशास्त्र में की। उन्होंने लगभग 26 वर्षों तक प्राचार्य का पद संभाला और बाद में स्वायत्त राष्ट्रीय पीजी कॉलेज, लखनऊ में प्रोफेसर बने। प्रो सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलपति के पद‌ पर भी रह चुके हैं।

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर व्याकरण विभाग से 2019 में अवकाश ग्रहण करने वाले मिथिला के चर्चित विद्वान प्रो. शशि नाथ झा को राजभवन की ओर से 3 साल के लिए कुलपति बनाया गया है।प्रो. झा ने कहा कि जीवनभर के स्वाध्याय, प्रशासनिक सेवा का फल एक कुलपति के रूप में प्राप्त होने से उन्हें काफी प्रसन्नता है। प्राथमिकता के तौर पर वे सबसे पहले विश्वविद्यालय में स्वाध्याय, शिक्षण, पठन-पाठन सुव्यवस्थित रुप से कैसे चले उसके लिए प्रयास करेंगे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…