Home Featured दरभंगा में चिराग ने किया ऐलान, हमारी सरकार बनी तो नीतीश कुमार जाएंगे जेल।
October 29, 2020

दरभंगा में चिराग ने किया ऐलान, हमारी सरकार बनी तो नीतीश कुमार जाएंगे जेल।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एकबार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। गुरुवार को वे दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी प्रदीप ठाकुर के पक्ष में प्रचार केलिए पहुँचे थे।
मनीगाछी के नेहरा हाइस्कूल मैदान में आयोजित सभा मे चिराग ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि वे सरकार में आते हैं तो नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना की पूरी जांच करवाएंगे और जो भी दोषी होंगे, चाहे वे किसी भी बड़े पद पर भी क्यों न हो, उन्हें जेल भेजकर रहेंगे।
चिराग पासवान ने कहा कि सात निश्चय योजना भ्रष्टाचार और लूट की सबसे बड़ी योजना है और इस लूट में बड़े अधिकारी और विधायक मंत्री तक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट लागू होगा और सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार की जांच करवाकर उन्हें जेल भेजेंगे।
चिराग पासवान ने प्रदीप ठाकुर को वोट देकर विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि नीतीश कुमार सबसे बड़े जातिवादी मुख्यमंत्री हैं। लोगो को इतना जात पात में बांटे हैं कि इतना आजतक किसी ने नही बांटा था। लोजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। यहां एक ही जाति है गरीब की जाति। हर बिहारी को सम्मान और स्वाभिमान के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मिले, इसी लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने अपने बिहार फर्स्ट एवं बिहारी फर्स्ट विजन के सम्बंध में भी विस्तार से चर्चा किया।
वहीं लोजपा प्रत्याशी प्रदीप ठाकुर ने कहा कि आजकल सामान्यतया चुनावी रैली में भीड़ नही होती है। मुख्यमंत्री नीतीश की सभा मे भी बलोर में भीड़ बिल्कुल नही थी। पर आज चिराग की सभा मे जो भीड़ उमड़ी है, वह स्पष्ट तौर पर परिवतर्न का संकेत दे रही है। सभी दलों में स्थानीय नेता रहते हुए भी कोई भी दल स्थानीय उम्मीदवार नही देकर बाहरी उम्मीदवार थोपती आयी है जिन्हें क्षेत्र से मतलब नही रहता। पर लोजपा ने स्थानीय इस क्षेत्र के बेटे प्रदीप ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। लोग इसबसर बाहरी से मुक्ति पाकर अपने विधानसभा के बेटे प्रदीप ठाकुर को चुनेंगे।
इस दौरान लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज अहमद कैफ़ी, प्रदीप गुप्ता, सौरव पांडे, जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा, रमाकांत पासवान, रूबी झा, शकील नोमानी, नेसार अहमद, रमेश चौधरी, राधा वल्लभ झा, न्यूटन देव, नेसार अहमद, मो0 शकील, रुबन कंठ, परेश मिश्र, वंशीधर झा, महावीर पासवान, अंजनी कुमार झा मुन्ना, संजय ठाकुर आदि सहित प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…