Home Featured मौलाना आजाद व कृपलानी को शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि।
November 11, 2020

मौलाना आजाद व कृपलानी को शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि।

दरभंगा: नगर निगम क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर बुधवार को भारत के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक मंजू ठाकुर, अरुण कुमार चौधरी, मो. साजीद हसन, बेबी कुमारी ने मौलाना आजाद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि किया। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि देश के प्रथम शिक्षा मंत्री के जन्म दिन पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। देश भर में 11 नवम्बर को यह कार्यक्रम किया जाता है।

शिक्षक अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि मौलाना आजाद का आई.आई.टी., यू.जी.सी. की नींव में उल्लेखनीय योगदान है। वे महिला शिक्षा के हिमायती थे। उन्होंने 1950 के दशक में संगीत नाटक अकादमी, साहित्य अकादमी, ललित कला अकादमी, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् का गठन किया। ब्रिटिश सरकार की आलोचना करने के लिए अल _हिलाल नामक उर्दू में एक साप्ताहिक पत्रिका शुरू की।

इस वर्ष कौशल जागरूकता और सशक्तिकरण विषय है, जिसका उद्देश्य केवल लोगों में कौशल विकास को विकसित करना है। वहीं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी जे.बी. कृपलानी की जयंती को लेकर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि किया गया। महान विभूतियों के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…