Home Featured संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने किया संगोष्ठी का आयोजन।
November 26, 2020

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने किया संगोष्ठी का आयोजन।

दरभंगा: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर वकालतखाना भवन में गुरुवार को अधिवक्ता रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में एक संगोष्ठि का आयोजन किया गया। अधिवक्ता अमरनाथ झा के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम में वकीलों ने भारत के संविधान का प्रस्तावना का पाठ कर इसे अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। समारोह को संबोधित करते अध्यक्षता कर रहे श्री चौधरी ने कहा कि विश्व के सभी देशों के सामाजिक ब्यवस्था का संचालन संविधान के दायरे में किया जाता है। इसी परिपेक्ष्य में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात 26 नवंबर 1949 को विश्व के सबसे बड़े भारत का संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था। इसी पावन दिवस को भारत में संविधान के माध्यम से भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य की स्थापना की परिकल्पना साकार हुई थी। संविधान के माध्यम से हमें कुछ मौलिक अधिकार प्राप्त है। वहीं संविधान के 42वें संशोधन अधिनियम,1976 धारा 11 द्वारा संविधान के भाग 4 के अन्तर्गत अनुच्छेद 51 क में मूल कर्तव्य 10 मूल कर्तव्य अन्त: स्थापित की गई एवं 86 संशोधन अधिनियम 2002 के तहत 11 कर्तव्य जोड़ा गया। हम सभी अपने अधिकारों के साथ-साथ 11 मूल मौलिक कर्तव्यों का भी निर्वहन करें। धन्यवाद ज्ञापन श्री झा ने किया। आयोजित कार्यक्रम में वरीय अधिवक्ता जितेन्द्र नारायण झा, राजीव रंजन ठाकुर, उज्जवल गोस्वामी, अमर प्रकाश, संतोष कुमार सिन्हा, चन्दा वर्मा, माया शंकर चौधरी, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार ठाकुर, मनोज कुमार झा, शशिभूषण प्रसाद सिंह, संतोष कुमार झा, भवनाथ मिश्रा समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे।

Share

Check Also

दरभंगा में दो-दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे चिराग पासवान और शाहनवाज हुसैन।

दरभंगा: लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच बुधवार को लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरा…