Home Featured ट्रेड यूनियनों के हड़ताल का दरभंगा में दिखा मिलाजुला असर।
November 26, 2020

ट्रेड यूनियनों के हड़ताल का दरभंगा में दिखा मिलाजुला असर।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: विभिन्न केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर भारत सरकार पर जन और मजदूर विरोधी नीति रखने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को श्रमिक संगठन एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इस दौरान विभिन्न कार्यालय प्रभावित रहे। इसमें बैंक, एलआइसी, डाक विभाग समेत अन्य कार्यालय प्रभावित हुए। भारतीय जीवन निगम के लहेरियासराय कार्यालय पर समस्त कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए। इनकी मांगों में प्रस्तावित आईपीओ को वापस लेने, पब्लिक सेक्टर के निजीकरण, श्रम कानूनों में संशोधन, नई पेंशन नीति, लंबित वेतन को पुनरीक्षण, कृषि कानूनो में संशोधन करने समेत सभी मांगों को दोहराया। अखिल भारतीय आम हड़ताल के यूनाईटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियन की उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की इकाई प्रधान कार्यालय सहित सभी 14 क्षेत्रीय कार्यालय समेत 1032 शाखाएं पूरी तरह बंद रहीं। हड़ताली कर्मचारी और अधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में कार्यालय पर धरना दिया। इनकी मुख्य मांगों में बैंकों के निजीकरण पर रोक, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत करने, लोन डिफॉल्टर पर कड़ी कार्रवाई करने समेत दस मांगें शामिल है।
अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में भाकपा(माले) व एक्टू के बैनर तले दर्जनो लोगों ने लहेरियासराय स्टेशन से जुलूस निकालकर कर डीटीओ-एमवीआई, डीईओ व रजिस्ट्री कार्यालय में घुसकर कामकाज बाधित किया। कार्यालय में भी कामकाज को ठप करा दिया। जुलूस का नेतृत्व भाकपा(माले) के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, एक्टू जिला प्रभारी उमेश प्रसाद साह, भाकपा (माले) जिला कमिटी सदस्य देवेंद्र कुमार, खेग्रामस नेता गणेश महतो, विनोद सिंह, बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के नेता शनिचरी देवी, रसीदा खातून, मो. नाजिर, देवेंद्र चौधरी आदि ने किया।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…