Home Featured भाजपा केवल सरकार नही चलाती, बल्कि देश को नयी दिशा भी देती है: तनवीर हसन।
November 29, 2020

भाजपा केवल सरकार नही चलाती, बल्कि देश को नयी दिशा भी देती है: तनवीर हसन।

दरभंगा: रविवार को जिले भर में भाजपाइयों ने पीएम की मन की बात सुनी। दरभंगा के रामबाग के निकट ग्रुप हेल्थ क्लब पर अधिवक्ता तनवीर हसन की अध्यक्षता में मन की बात सुनी। वहीं इस अवसर पर भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी सह अधिवक्ता तनवीर हसन ने कहा भारतीय जनता पार्टी केवल सरकार चलाने का काम ही नहीं करती है, बल्कि समाज एवं देश को हमेशा नया दिशा एवं बदलाव लाने का भी काम करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात भी इसकी एक कड़ी है, जिसके माध्यम से वे देश के 135 करोड़ नागरिकों से हर महीने जुड़कर सामाजिक स्तर पर हो रहे पहल, देश के विभिन्न समस्याओं के समाधान की बात करते हैं।इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा , अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शकीलउर रहमान, महामंत्री मेराजुद्दीन ताबीज, जिला मंत्री शमीम वारसी, मोहम्मद करीम, अमित कुमार, विद्यानंद आदि कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…