Home Featured लुभाने वाली घोषणाओं के बजाय प्रधानमंत्री का जोर समृद्ध और सशक्त किसान बनाने पर: हरीश द्विवेदी।
December 18, 2020

लुभाने वाली घोषणाओं के बजाय प्रधानमंत्री का जोर समृद्ध और सशक्त किसान बनाने पर: हरीश द्विवेदी।

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के सह प्रभारी सांसद हरिश द्विवेदी ने कहा कि जिस राजनीतिक दल ने दशकों तक देश का शासन किया उसने हमेशा किसान को अंधकार और गरीबी में रखने का काम किया, उसे यह बदलाव अच्छा नहीं लग रहा है। भाजपा सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। सांसद श्री द्विवेदी लहेरियासराय स्थित परिसदन में जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में आहुत पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने पहले कार्यकाल से लुभाने वाली घोषणाओं के बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोर समृद्धि और किसान सशक्त बनाने पर रहा है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की लक्ष्य को लेकर चल रही है और इस दिशा में कदम बढाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज किसान स्थानीय मंडी तक सीमित था, उनके खरीदार सीमित थे। बुनियादी ढांचे की कमी थी और मूल्य कम था। सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि सरकार कई सेक्टर के बीच खड़ी दीवारें हटा रही है। इस परिवर्तन के बाद किसानों को नये बाजार मिलेंगे, नए विकल्प मिलेंगे और तकनिक का लाभ मिलेगा। इस मौके पर विधायक संजय सरावगी, रामचंद्र प्रसाद, विधान पार्षद अर्जुन सहनी के अलावा धर्मशीला गुप्ता, हरि सहनी, ज्योति कृष्ण झा लवली, सुजित मल्लिक, संजीव साह, राजेश रंजन, प्रमोद सत्संगी, तनवीर हसन, प्रेम कुमार रिंकु, आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…