Home Featured बीडीओ, मुखिया और पंचायत सेवक ने मिलकर वार्ड सदस्य को बना दिया नल जल में लूट का जिम्मेवार: राजीव।
December 19, 2020

बीडीओ, मुखिया और पंचायत सेवक ने मिलकर वार्ड सदस्य को बना दिया नल जल में लूट का जिम्मेवार: राजीव।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शनिवार को पंचायत वार्ड सदस्य संघ की दरभंगा जिला इकाई द्वारा अपने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में एकदिवसीय धरना दिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव कुमार मणि की अध्यक्षता में वार्ड सदस्यों ने जिलाधिकारी के समक्ष धरनास्थल पर धरना दिया। इस दौरान वार्ड सदस्यों ने हायाघाट के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के विरुद्ध जांच एवं उनके स्थानांतरण की मांग भी की।
धरना के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार मणि ने कहा कि पांच सूत्री मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी दरभंगा के समक्ष अस्तित्व बचाने को लेकर वार्ड सदस्य संघर्षरत है। ‌समाज में और पूरे बिहार में एक तरह का अवधारणा बना दी गई है कि वार्ड सदस्यों ने नल-जल योजना को लूट कर खा लिया। लेकिन हम ऑन रिकॉर्ड कहते हैं कि जितना भी काम हुआ है, उसकी सारी जवाबदेही प्रखंड विकास पदाधिकारी, ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक ने अपने अधीन जकड़ कर रख लिया। हम मानते हैं कि चेक काटने का ताकत वार्ड सदस्यों को मिला था। लेकिन अगर वार्ड सदस्य के घर पर 10 लोगों के साथ बलपूर्वक और बीडीओ, पंचायत सेवक और मुखिया आकर कहे कि मैं हूं ना, तुम चेक काटो। तुम्हारा सारा काम समय से हो जाएगा। ऐसी परिस्थिति में वार्ड सदस्य भी उस काम को करने से मजबूर हो जाएगा, क्योंकि पंचायती राज व्यवस्था एक परिवार है। एक परिवार में अब भरोसा खत्म हो गया। तीन-तीन पदाधिकारी मिलकर के एक छोटे से जनप्रतिनिधि को गला दबाकर के गड्ढे में डुबो देना चाहते है तो यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। अगर वार्ड सदस्यों पर इस तरह हमला हो रहा है तो हम मांग करते हैं कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वार्ड सदस्यों को जिस तरह से प्रताड़ित किया जाता है, उसकी निष्पक्ष जांच हो। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया और पंचायत सचिव के कार्य शैली की भी जांच होनी चाहिए।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…