Home Featured किसान सम्मेलन में पहुँचे सुशील मोदी को झेलना पड़ा गोशाला की बदहाली से नाराज लोगो का आक्रोश।
December 20, 2020

किसान सम्मेलन में पहुँचे सुशील मोदी को झेलना पड़ा गोशाला की बदहाली से नाराज लोगो का आक्रोश।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा शहर में खेती किसानी करने वाले किसानों को किसान सम्मेलन में संबोधित करने शहर के गोशाला मैदान पहुंचे राज्यसभा सांसद सुशील मोदी को स्थानीय लोगो का विरोध झेलना पड़ा। लोग गेट को घेरकर खड़े हो गए और गोशाला की बदहाली को लेकर नाराजगी व्यक्त करने लगे। लोगो का कहना था कि गोशाला में बड़े बड़े नेता आकर कार्यक्रम करके चले जाते हैं। पर वर्षो से बदहाल गोशाला की व्यवस्था को सुधारने केलिए किसी ने कुछ नही किया।

लोगों की नाराजगी को देखकर सुशील मोदी के बेहद करीबी माने जाने वाले नगर विधायक लोगों से मिलकर समस्या को पूछा। लोगो ने नाराजगी बतायी। लोगो के सामने संजय सरावगी ने सुशील मोदी को लोगो की भावना से अवगत करवाया एवं सुधार केलिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। तब जाकर बड़ी मुश्किल से सुशील मोदी गेट के अंदर जा सके।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…