Home Featured किसानों की मौत के बाद भी किसान आंदोलन के प्रति बेपरवाह बनी हुई है सरकार: संदीप।
December 20, 2020

किसानों की मौत के बाद भी किसान आंदोलन के प्रति बेपरवाह बनी हुई है सरकार: संदीप।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बार्डर पर आंदोलन के दौरान मृत किसानों को आइसा द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी। आइसा के कार्यकार्याओं ने रविवार की शाम शहर के भोगेन्द्र झा चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धाजंलि देने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि अपनी जायज मांगो के समर्थन में किसान इस कड़कती ठंड में लगातार आंदोलन में डटे हैं। लगभग महीने भर से आंदोलन जारी है, फिर भी सरकार लापरवाह बनी हुई है। दर्जनों किसानों की मौत आंदोलन के दौरान हो चुकी है। पर सरकार अभी भी वार्ता से कतरा रही है। यदि जल्द सरकार ने किसानों के साथ वार्ता नही किया तो देश के छात्र नौजवान किसानों के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेंगे।

कैंडल मार्च में आइसा जिलाध्यक्ष प्रिंस राज, जिला सचिग विशाल कुमार मांझी, आमिर इकलाख, मयंक कुमार यादव आदि भी शामिल थे।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…