Home Featured सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर प्रेमिका के पति को दी जान मारने की धमकी, मामला दर्ज।
December 22, 2020

सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर प्रेमिका के पति को दी जान मारने की धमकी, मामला दर्ज।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: प्यार में पागल प्रेमी की कहानियां फिल्मों में ही नही, बल्कि हकीकत में भी देखने को मिल जाती है। प्रेमिका को पाने की चाहत में प्रेमी को न तो समाज और न ही कानून का डर रहता है। वह तो हर हद को पार कर जाता है।

ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जिले के जाले थानाक्षेत्र का जहां एक पति अपने पत्नी के प्रेमी से जान माल के रक्षा की गुहार जगह जगह लगाता फिर रहा है। उसने थाना से लेकर वरीय अधिकारियों तक गुहार लगायी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के राढ़ी गांव के रहने वाले रामलाल यादव की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई। शादी के बाद से ही उसकी जिंदगी में उथल पुथल मच गयी। उसकी पत्नी को नौवीं कक्षा में ट्यूशन पढ़ाने वाले जितेंद्र शर्मा को एकतरफा प्यार हो गया था। पर शादी नही हो पायी। लड़की की शादी रामलाल से हो गयी। शादी के बाद से ही रामलाल को जितेंद्र शर्मा पत्नी को तलाक दे देने की धमकी देने लगा। जुलाई 2019 में जितेंद्र शर्मा ने उसके घर मे घुसकर गोलीबारी भी थी जिसमे रामलाल के बड़े भाई घायल हो गये थे। उसके बाद भी जबतब वह फोन करके रामलाल को धमकी देते रहा।

हाल ही में जितेंद्र शर्मा ने एक पिस्टल के साथ सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर रामलाल को आखरी धमकी कहते हुए उसे अपनी पत्नी को तलाक दे देने को कहा है। अगर वह ऐसा नही करता है तो निर्दोषों की हत्या का जिम्मेवार रामलाल होगा।

इसके बाद रामलाल ने थाने में आवेदन दिया और वरीय अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगायी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिए गए आवेदन पर जाले थाना में कांड संख्या 206/20 दर्ज कर लिया गया है।

इस संबंध में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और वीडियो भी उन्होंने देखा है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…