Home Featured नाबालिग देवर की विधवा भाभी से ग्रामीणों ने जबरन करायी शादी, वीडियो वायरल।
December 27, 2020

नाबालिग देवर की विधवा भाभी से ग्रामीणों ने जबरन करायी शादी, वीडियो वायरल।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: इनदिनों सोशल मीडिया में एक नाबालिग युवक का विधवा महिला से जबरन शादी करवाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक का जबरन विवाह कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जिस महिला की शादी युवक से हो रही है वो उस युवक की भाभी है। उसका किसी अन्य के साथ अवैध संबंध था जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया इसके बाद महिला के देवर को बलि का बकरा बनाते हुए जबरन उसके साथ शादी करवा दी गई।

मंदिर में हुई इस शादी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में महिला का देवर रोते बिलखते सबसे निवेदन कर रहा है कि उसकी शादी न करवाया जाए लेकिन ग्रामीण और महिला के परिजन जबरन लड़के की शादी करवा देते है। जबरन शादी जिस लड़के की हो रही है वो मोरो थाना क्षेत्र के खरपुरा गांव का बताया जा रहा है, वहीं शादी महिला के गांव सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव के मंदिर की बतायी जा रही है।

शादी के पीछे का कारण महिला का अवैध संबंध है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की मौत हो गई है महिला विधवा है और उसका ससुराल में ही किसी अन्य से अवैध सम्बंध था। महिला को उसके गांव के ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया फिर महिला के परिजनों को बुलाया गया और उसके गांव भेज दिया गया, जहां महिला के परिजनों ने महिला के देवर को ही जबरन मंदिर में ले जा कर उसके छोटे देवर से जबरन शादी करवा दी। महिला की उम्र 35 वर्ष जबकि देवर की उम्र 16 वर्ष बतायी जा रही है।

वॉयस ऑफ दरभंगा इस वीडियो की पुष्टि नही करता और न ही समय और स्थान की पुष्टि करता है। सोशल में मीडिया में वायरल वीडियो और उसके संबंध में प्राप्त जानकारी को केवल आपलोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…