Home Featured नाबालिग युवक की जबरन शादी मामले में शामिल सभी पक्षो पर होगी कारवाई, सीडब्ल्यूसी ने लिया संज्ञान।
December 28, 2020

नाबालिग युवक की जबरन शादी मामले में शामिल सभी पक्षो पर होगी कारवाई, सीडब्ल्यूसी ने लिया संज्ञान।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: नाबालिग की जबरन विधवा भाभी से शादी कराये जाने का वीडियो वायरल होने पर बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लिया है। वॉयस ऑफ दरभंगा द्वारा इस खबर को प्रमुखता से दिखाया गया था। खबर देखकर बाल कल्याण समिति ने इसपर संज्ञान लेते हुए सम्बंधित थानाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी है।
सोमवार को इस संबंध में जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि उन्हें वॉयस ऑफ दरभंगा की खबर से यह मामला संज्ञान में आया। उसके बाद अन्य समाचार माध्यमों में भी उन्होंने इस खबर को देखा। जिस तरह का मामला दिख रहा है, उसके अनुसार शादी पूरी तरह अवैध है। कानूनन इस तरह की शादी मान्य नही है। उन्होंने सिंहवाड़ा एवं मोरो थानाध्यक्ष से इसपर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस तरह की शादी में शामिल सभी लोग दोषी हैं। उन सब की पहचान करके सबके विरुद्ध कानूनी कारवाई की जाएगी।
बताते चलें कि सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में एक नाबालिग लड़के की शादी एक महिला से जबरन करवायी जा रही है। लड़का रोते हुए सब से शादी न करवाने की विनती करते हुए दिख रहा है।
मामले के संदर्भ में बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय नाबालिग लड़का मोरो थानाक्षेत्र के खपरपुरा गांव का रहने वाला है। उसकी शादी उसकी 35 वर्षीय विधवा भाभी से करवायी गयी है। महिला के पति की मौत कुछ दिन पहले हो गयी थी। महिला को ससुराल में ही किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध में ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद महिला को उसके मायके भेज दिया गया था। बाद में लड़के को महिला के ही गांव ले जाकर सिहवाड़ा थानाक्षेत्र के किसी मंदिर में जबरन शादी करवा दी गयी। इस शादी का वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया गया था।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…