Home Featured बंगलागढ़ इलाके में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, बुझाने में स्थानीय लोग ने दिखायी तत्परता।
December 28, 2020

बंगलागढ़ इलाके में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, बुझाने में स्थानीय लोग ने दिखायी तत्परता।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: सोमवार की देर शाम शहर के बंगलागढ़ इलाके के एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गयी। इस आग में लाखों के नुकसान होने का अनुमान है। यह गोदाम अरुण वर्मा नामक व्यवसायी का बताया गया है। स्थानीय लोगो ने अपने स्तर से आग बुझाने का पूरा प्रयास किया। परंतु आग भीषण थी। बाद में पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी द्वारा आग पर काबू पाया गया।
मौके पर पहुँचे गोदाम मालिक के पुत्र सोनू वर्मा ने बताया कि वे कादिराबाद में थे। तभी स्थानीय लोगो ने उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना दी। गोदाम में हाउस होल्ड के प्लास्टिके बहुत सारे सामान रखे थे। करीब आठ-दस का सामान था। गोदाम दस साल से ज्यादा पुराना था। लोगों ने बताया कि बल्ब से आग लगी। पर वे लाइट ऑफ करके गए थे। इसलिए आग कैसे लगी, नही पता।
मौके पर पहुंचे पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया ने बताया कि वास्तव में गोदाम बड़ा था। गोदाम मालिक की तीन चार जगह दुकानें थी। यह गोदाम था। इसलिए निश्चित रूप से लाखों का सामना इसमे होगा।
श्री खेड़िया ने कहा कि स्थानीय लोगो और युवाओं ने काफी तत्परता दिखायी है। चापाकल और समरसेबल से आग बुझाने केलिए सबने जीजान लगा दिया। करीब एक घण्टे बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुँची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ।
आग लगने का कारण और आग से हुए नुकसान का फिलहाल सही पता नही चल पाया है।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…