Home Featured सोना लूटकांड में पुलिस कर रही हर बार नया खुलासा, पर एक ग्राम भी सोना बरामद नही हो पाया!
December 30, 2020

सोना लूटकांड में पुलिस कर रही हर बार नया खुलासा, पर एक ग्राम भी सोना बरामद नही हो पाया!

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा पुलिस ने नगर थानाक्षेत्र के बड़ा बाजार में दिन दहाड़े हुए सोना लूटकांड में बड़ी सफलता का दावा किया है। पूर्व में कई अपराधियों की गिरफ्तारी एवं मुख्य लाइनर तथा सरगना आदि को पकड़ने का दावा भी पुलिस कर चुकी है। पर किसी के पास से सोना बरमदगी नही होने के कारण पुलिस निश्चिंत नही हो पायी थी। पुनः एसटीएफ़ के सहयोग से पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास कुमार झा को मुंगेर से गिरफ्तार किया है। अब पुलिस सोना लूटकांड का सबसे बड़ा अभियुक्त विकास को बता रही है। विकास की निशानदेही पर समस्तीपुर एवं दलसिंहसराय से भी इसके सहयोगी के यहां छापेमारी कर गिरफ्तारी की गयी। पर फिर भी लूटकांड का एक ग्राम भी सोना पुलिस नही बरामद कर सकी।

विकास की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूर्व के गिरफ्तार अपराधियो से विकास के गैंग की कड़ी जोड़ती नजर आयी। विकास का पूर्व में पकड़े गए सभी लोगो एवं लाइनर से सम्बन्ध नही था। पर अलग अलग लोगों का अलग कांटेक्ट के आधार पर कड़ियों को जोड़कर पुलिस कहानी पेश करती नजर आयी। सबसे बड़ी बात विकास लूटकांड में घटनास्थल पर मौजूद नही था, वह लाइजनिंग कर रहा था, यह बात भी पुलिस ने ही बताया। विकास का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके पूर्व के आपराधिक इतिहास एवं पूर्व में लूट आदि की कहानी में दम तो दिख रहा था। पर दरभंगा सोना लूटकांड से कनेक्शन जोड़ने केलिए अच्छी खासी माथापच्ची की जरूरत दिखी।

बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों द्वारा कुल शामिल अपराधियो की संख्या के सम्बंध में सवाल पूछने पर एसएसपी इसे टालते नजर आये। साथ ही सोना कबतक बरामदगी की उम्मीद है, इसे भी एसएसपी टाल गए। पूर्व की भांति बस इतना ही कहा कि हम अब बरामदगी के बहुत नजदीक पहुंच चुके हैं।

इस लूटकांड में पुलिस अभी तक लगभग दर्जन भर अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पर एक ग्राम भी सोना अभीतक बरामद नही कर सकी है। पुलिस द्वारा पहले मुख्य लाइनर कन्हैया शाह को ही साजिशकर्ता बताया गया। फिर हाजीपुर के मनीष सहनी को ही मुख्य सरगना बताया गया। इसबार इन सब मे विकास झा को सबसे कुख्यात बताकर पुलिस इसे ही मुख्य अभियुक्त दिखाती नजर आयी।

अब तक तीन चार गैंग के संलिप्ता की बात पुलिस बता चुकी है। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि इस कड़ी में अंतिम मुख्य कड़ी विकास झा ही रहेगा और पुलिस इन्ही अभियुक्तों के सहारे सोना बरामद कर पाती है, या फिर कोई और नयी कहानी सामने आती है।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…