Home Featured लहेरियासराय बनेगा हाईटेक स्टेशन, दो महीने में पूरा हो जाएगा विस्तारीकरण: डीआरएम।
January 4, 2021

लहेरियासराय बनेगा हाईटेक स्टेशन, दो महीने में पूरा हो जाएगा विस्तारीकरण: डीआरएम।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम अशोक महेश्वरी सोमवार को दरभंगा दौरे पर आने में क्रम में एक स्पेशल ट्रेन से लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पहुंचे।उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म के निरीक्षण के साथ साथ लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर चल रहे विस्तारीकरण के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध कई अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के संबंध में डीआरएम श्री महेश्वरी ने कहा कि लहेरियासराय रेलवे स्टेशन का सामान्य निरीक्षण किया गया एवं साफ सफाई की व्यवस्था को भी देखा गया। इस रेलवे स्टेशन को काफी महत्वपूर्ण स्टेशन बताते हुए कहा कि यहां कई प्रकार के कार्य चल रहे हैं जो करीब दो महीने में पूरा हो जाएगा। पर्यावरण को स्वच्छ रखने केलिए पौधे भी लगाए जाएंगे। यहां लाइटिंग की भी अच्छी व्यवस्था होगी और इस रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाया जाएगा।
उनके साथ समस्तीपुर के स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…